विमान क्रैश (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

कानपुर में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान चार सीटर विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Kanpur Plane Crash: कानपुर के नत्था पुरवा में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी और गुजरात के निवासी सुमित की मौत हो गई।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Aircraft Accident: यूपी के कानपुर में दर्दनाक हादसे में ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। क्रैश होते ही विमान ग्वालटोली थाना क्षेत्र के ग्राम नत्थापुरवा में गंगा किनारे खेतों में गिरा जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल और पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ घटनास्थल को सुरक्षित करके राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों की मौत

प्लेन क्रैश में इंस्ट्रक्टर गुजरात के रहने वाले सचिन भाटिया और ट्रेनी कर्नाटक के रहने वाले अभिषेक पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों पायलट की मौत

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में दोनों पायलटो की मौत हो गई। जान गंवाने वाले दोनों पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) और सुमित भाटिया (गुजरात) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी करके राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

टेकनम कंपनी का था विमान

मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालटोली के बाहरी इलाके में गर्ग एवियशन ट्रेंनिंग सेंटर से लगभग सुबह 11:30 बजे टेक ऑफ किए गए टेक्नम एयरक्राफ्ट 4 सीटर डुअल इंजन विमान 11:50 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया एवं ट्रेनी अभिषेक पुजारी की मौत हो गई पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई। घटना की सूचना डीजीसीए को दे दी गई है। तकनीकी एवं अन्य विस्तृत जांच दीजिए की टीम द्वारा की जाएगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे