यमुना नदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
कानपुर

Kanpur: बहन बहनोई और वकील पिछले 3 साल से कर रहे थे परेशान; युवक ने यमुना में कूदकर जी जान, मुकदमा दर्ज

Kanpur Suicide Case: राहुल द्विवेदी की कालपी में यमुना नदी में कूदने से हुई मौत के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी ने उधार के रुपये और मकान विवाद को लेकर शिकायत की है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • घटना के 20 दिन बाद पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • पत्नी वर्तिका द्विवेदी ने मकान विवाद को लेकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

  • 20 सितंबर को राहुल ने यमुना पुल से नदी में लगाई थी छलांग

  • परिजनों को भेजा था व्हाट्सऐप संदेश

Kanpur Kalpi Yamuna River Incident: कानपुर में एक युवक ने बहन, बहनोई, वकील और कुछ सूदखोरों से परेशान होकर घर से 72 किलोमीटर दूर जाकर उफनाती हुई यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के 20 दिन बाद कानपुर के सेंट्रल जोन के काकादेव थाने में पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

उफनाती यमुना में लगाई छलांग

कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर में रहने वाले राहुल द्विवेदी नाम के युवक को उनके बड़े जीजा शिशिर द्विवेदी, बहन स्वाति द्विवेदी, कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार अवस्थी, शिवम अरोड़ा और प्रतीक अग्रवाल पिछले तीन साल से परेशान कर रहे थे।

जिससे परेशान होकर राहुल द्विवेदी ने घर से 72 किलोमीटर दूर जाकर कालपी में उरई से कानपुर जाने वाले मार्ग पर पुल से उफनाती हुई यमुना में छलांग लगाकर 20 सितंबर 2026 को अपनी जान दे दी थी। राहुल की पत्नी वर्तिका द्विवेदी ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने के लिए गुहार लगाई थी। वर्तिका द्विवेदी ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनके पति राहुल द्विवेदी टूर एंड ट्रेवल्स का व्यवसाय करते थे।

आए दिन प्रताड़ित करते थे रिश्तेदार

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव हो जाने के कारण उनके पति ने पवन कुमार अवस्थी, शिशिर दुबे, स्वाति दुबे, शिवम अरोड़ा और प्रतीक अग्रवाल से कुछ रुपए उधार लिए थे। उधार के रुपए चुकाने में देरी हो जाने के कारण यह सभी लोग रुपए भुगतान करने के लिए दबाव बनाने लगे और आए दिन प्रताड़ित करने लगे। यह सभी कभी फोन पर धमकी देते थे कभी घर जाकर रुपए वसूली के लिए दबाव बनाते थे। राहुल के साथ-साथ उसकी पत्नी वर्तिका को भी परेशान कर रहे थे।

उन्होंने कहा था कि जब तक राहुल मर नहीं जाता तब तक इसी तरह परेशान करते रहेंगे। राहुल द्विवेदी की बहन स्वाति दुबे और उसके जीजा शिशिर दुबे ने धोखा देकर राहुल का मकान भी हड़पने की नीयत से एक दानपत्र अपने नाम करवा लिया था। जिसके चलते राहुल काफी परेशान हो गया था और घर से अपनी बाइक से सीधे कालपी में यमुना के पुल पर जा पहुंचा। इसके बाद उरई से कानपुर आने वाले मार्ग पर पुल पर खड़े होकर अपने दोनों फोन बाइक में बनी ऊपर की जेब में रखकर उफनाती हुई यमुना में छलांग लगा दी थी।

व्हाट्सएप ग्रुप में परिवार को बताकर की आत्महत्या

राहुल द्विवेदी ने आत्महत्या करने से पहले अपने फोन में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें अपने परिवार के सभी लोगों को जोड़ा था और इस ग्रुप में अपनी आत्महत्या करने की जानकारी साझा करते हुए जिन लोगों के कारण और जिस कारण से वह आत्महत्या कर रहा है यह सभी जानकारी साझा कर दी थी और साथ ही साथ वह सभी नाम भी लिख दिए थे जिनकी वजह से वह परेशान था और जिनकी वजह से वह आत्महत्या कर रहा था।

मैसेज करने के बाद ही राहुल ने कालपी पुल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके अपने दोनों फोन मोटरसाइकिल के ऊपर की जेब में रखकर उफनाती हुई यमुना में कूद कर आत्महत्या कर ली थी जिसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे, जहां परिजनों को मोटरसाइकिल भी खड़ी हुई मिली थी और राहुल के दोनों फोन भी मिल गए थे। इसके बाद राहुल द्विवेदी की पत्नी ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए काकादेव पुलिस से शिकायत की थी।

घटना के 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मृतक राहुल द्विवेदी की पत्नी वर्तिका द्विवेदी की तहरीर के आधार पर जनपद जालौन के कोतवाली कालपी में 26 सितंबर 2026 को शून्य एफआईआर दर्ज की गई थी, जो स्थानांतरित होकर काकादेव थाने आई है। काकादेव थाने में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली