कानपुर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सोर्स- नवभारत लाइव
कानपुर

सतीश महाना के बयान पर बवाल! कानपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, BJP सरकार पर लगाया संविधान की हत्या का आरोप

Kanpur News: सतीश महाना के बयान और मुकदमों के खिलाफ कानपुर में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

अमन मौर्या

Kanpur Congress Protest Satish Mahana: कानपुर में आज कांग्रेस ग्रामीण इकाई के तत्वावधान में गांधी प्रतिमा, फूलबाग मैदान पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ।

यह प्रदर्शन अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा शासन की तुलना अंग्रेजी शासन काल से की ।

राजेन्द्र पाल गौतम भी धरने में हुए शामिल

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और राष्ट्रीय सचिव जगदीश चन्द्र जांगिड़ भी धरने में शामिल हुए । राजेन्द्र पाल गौतम ने विधानसभा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कैसे कह दिया कि जिन्होंने मन से चढ़ावा नहीं दिया उनका चढ़ावा चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार बयानों और संविधान विरोधी कामों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है ।

सतीश महाना को दी चेतावनी

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि यदि सतीश महाना झूठे मुकदमे लगवाकर कांग्रेसियों की आवाज दबाने का प्रयास करेंगे तो उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेसियों ने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके और उनका शासन उखाड़ फेंका। उसी तरह भाजपा के शासन को भी कांग्रेसी जन उखाड़ फेंकेंगे।

BJP पर संविधान की हत्या का लगाया आरोप

आर्टिकल 19 के तहत अपनी बात कहने के अधिकार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की हत्या कर रही है और फर्जी मुकदमों से आवाज दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की तुलना अंग्रेजी शासन काल से करते दिखे ।

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?