आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस और कंटेनर की टक्कर
हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया
दिल्ली से गाजीपुर की ओर जा रही थी स्लीपर बस
Agra Lucknow Expressway Accident: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस दिल्ली से गाजीपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस कंटेनर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है...