पुलिस टीम (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

हमीरपुर में तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव

Hamirpur Crime News: हमीरपुर जिले के मुस्कुरा में तीन वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या

  • आक्रोशित लोगों ने सीओ समेत पुलिस की कई गाड़ियों पर किया पथराव

  • आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Hamirpur Girl Rape And Murder Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 3 साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई। आरोपी ने 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ समेत पुलिस टीम की कई गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे भारी तनाव फैल गया और कई थानों का फोर्स गांव में तैनात करना पड़ा।

खेत में मिला शव

3 वर्षीय मासूम का शव गहरौली रोड पर मुस्कुरा कस्बे में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और परिजनों को समझाने का प्रयास किया तो परिजन भड़क गए।

परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गायब हो गई। शाम 4:00 बजे से बच्ची के पिता ने बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया तो गांव वाले भी बच्ची को ढूंढने लगे। इस दौरान आरोपी भी बच्ची को ढूंढने में परिजनों के साथ शामिल रहा और लगातार गुमराह करता रहा। तभी बच्ची के पिता को आरोपी पर शक हुआ और उसे पकड़ लिया। इसके बाद रात 8:00 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और बच्ची का शव बरामद किया गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, इसी दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने सीओ समेत पुलिस टीम के आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी।

मौके पर पहुंचे एसपी हमीरपुर के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का आरोप था कि बच्ची के गायब होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

रविवार देर रात ही पुलिस ने आरोपी हीरालाल को हिरासत में ले लिया था और उसके बाद गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार सुबह 6:00 बजे पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने खेत में पहले से ही छुपा रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद पुलिस कंधे पर टांग कर आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब में AAP के तीन विधायकों ने क्यों छोड़ी पार्टी? विधानसभा चुनाव से पहले BJP में हुए शामिल

Delhi Pollution: दिल्ली ही नहीं, पंजाब के शहरों में भी हवा हुई जहरीली; देखें टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट

पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म का आरोप, झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड और 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम