कानपुर पुलिस ने ड्रग पकड़ा  
उत्तर प्रदेश

आटे की बोरियों में छिपा था 10 करोड़ का 'काला कारोबार', कानपुर पुलिस की घेराबंदी से कांपा ड्रग माफिया!

Kanpur Police: कानपुर में आटा-मैदा की आड़ में कंटेनर से 10 करोड़ रुपये का गांजा बरामद; उड़ीसा से आगरा ले जा रहे तस्करों को पुलिस ने 15 किमी पीछा कर दबोचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

अर्पित शुक्ला

Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में आटा की बोरियां लदे कन्टेनर में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई है। तस्करों ने गांजा को अलग रंग की बोरियों में भरा था। बोरियों में भरे गए गांजे का वजन 600 किलोग्राम बताया गया है। जिसका बाजार भाव लगभग 10 करोड़ रुपए बताया गया है। कंटेनर का मालिक ही इसे ड्राइव कर रहा था। जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि गांजे की खेप उड़ीसा से लाई गई थी। तस्कर इसे उड़ीसा से आगरा लेकर जा रहे थे। क्राइम ब्रांच को गांजे की खेप आने का पहले से इनपुट मिला था। मंगलवार सुबह 5 बजे हरियाणा नंबर का कंटेनर दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का ईशारा किया तो ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी।

15 किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा

कानपुर पुलिस ने उसका लगभग 15 किलोमीटर तक पीछा किया। जीटीरोड पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि इसमें आटा और मैदा की बोरियां लदी हैं। पुलिस ने जब तलाशी लेने की बात कही तो ड्राइवर ने गेट खोल दिया। पुलिस ने चेक किया तो उसमें आटा और मैदा की बोरियां थीं।

पीले रंग की बोरियों में था गांजा

अलग अलग रंग की बोरियां होने पर पुलिस को शक हुआ। सफ़ेद रंग की बोरियों में आटा और मैदा भरा हुआ था। पुलिस ने जब पीले रंग की बोरियां चेक कराने को कहा तो ड्राइवर गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस ने जब उन बोरियों को खुलवाया तो उसमें गत्ते भरे मिले।

जब उन गत्तों को खोला गया तो उसमें गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने कन्टेनर के ड्राइवर लियाक़त अली को गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा का रहने वाला है। उसके साथ जमशेद, राजू और जुनैद भी थे। जो पुलिस को चकमा देकर भाग गए। ड्राइवर ने बताया कि आगरा से पहले भी इसकी सप्लाई होनी थी।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट