कन्नौज के सरकारी स्कूल का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित

Kannauj Teachers Viral Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को निलंबित करके मामले की जांच कर रहा है।

अमन मौर्या

Government School Viral Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा विभाग को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर कन्नौज के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में दोनों क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

हालांकि, शिक्षा विभाग ने कहा है कि अभी वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही विभाग की तरफ से अंतिम कार्रवाई की जाएगी। यह मामला यूपी के कन्नौज जिले के सौरिख ब्लॉक स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।

इधर-उधर देखा और करने लगा रोमांस

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है। वहां एक शिक्षक भी मौजूद है। शिक्षक कुछ बोलता है इस पर शिक्षिका मुस्करा देती है। इसके बाद वहां मौजूद शिक्षक ने इधर-उधर देखा और शिक्षिका से रोमांस करने लगा।

सर्दियों के समय का है वीडियो

शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह वायरल वीडियो पिछले साल सर्दियों के समय का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने मामले की संवेदनशीलता देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी को मिली जांच की जिम्मेदारी

विभाग ने सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विश्वनाथ पाठक को मामले की जांच की जिम्मेदारी की सौंपी है। शुरुआती जांच में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहे दोनों शिक्षकों का आचरण बेहद गलत और अमर्यादित है। स्कूल परिसर में ऐसी गतिविधियों से छात्रों पर इसका गलत असर पड़ सकता है। विभाग द्वारा किए गए जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सहायक शिक्षकों तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

BSA के अनुसार, दोनों शिक्षकों के निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को तालग्राम ब्लॉक रिसोर्स सेंटर और गुगरापुर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। विभाग के अनुसार, जांच में यदि दोनों शिक्षकों पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोनों पर विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल