नड्डा ने CM योगी के साथ की बैठक 
उत्तर प्रदेश

SIR को लेकर BJP का महामंथन...नड्डा ने CM योगी के साथ की बैठक, बोले- एक महीने की मेहनत से 2027 आपका

Yogi-Nadda Meeting: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक की और कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत का मंत्र दिया है।

अर्पित शुक्ला

BJP News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि एसआईआर का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक महीने की आपने इसमें पूरी मेहनत कर ली, तो 2027 आपका होगा। आपको विधानसभा चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता। पूरा ध्यान इस पर केंद्रित कीजिए कि फर्जी वोटर मतदाता सूची से किस तरह बाहर किए जाएं। सही और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले कोई भी मतदाता सूची में आने से छूटे नहीं। बीएलओ के जरिए गलत वोटरों को सूची से बाहर करने में जुट जाएं। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा आपत्तियां दाखिल करें।

नड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत का मंत्र दिया है। बूथ तभी मजबूत होगा, जब पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। इसे धूमधाम से मनाएं। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा की।

फर्जी वोटरों को लेकर तुरंत दाखिल करें आपत्तियां: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को इस समय सारे काम छोड़कर केवल एसआईआर में जुटना चाहिए। कोई घुसपैठिया या अवैध वोटर मतदाता सूची में न रहे। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता पूरी सघनता से इस कार्य में लगें। एक-एक वोट की जांच करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज से ही फर्जी वोटरों या विपक्षी दलों द्वारा जो गलत गणना प्रपत्र भरे गए हैं, उन पर आपत्ति दाखिल करें। विपक्षी अपनी साजिश में सफल न हो जाएं, इसलिए सजग रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता नए वोट बनाने के काम में पूरी ताकत से जुट जाएं। कोई सही वोटर छूटने न पाए और कोई गलत मतदाता सूची में शामिल न हो।

कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: पंकज

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि एसआईआर को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर पूरी रणनीति के तहत काम किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने एसआईआर को लेकर अब तक किए गए कार्य, भविष्य की योजना के साथ ही अटल जयंती और वीर बाल दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे।

भाजपा की एसआईआर पर कार्यशाला आज

भाजपा द्वारा एसआईआर के काम में तेजी लाने के लिए रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला सुबह 11 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय स्तर पर इस काम को देख रहे के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह संबोधित करेंगे। कार्यशाला में सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी बुलाए गए हैं। वहीं शाम छह बजे से लोकभवन में पार्टी विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई है। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप