हजारीबाग में हिंसक झड़प 
उत्तर प्रदेश

Jharkhand में दो समुदायों के बीच हिंसक बवाल, महाशिवरात्रि का झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद, गाड़ियां-दुकानें जलीं

झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में आज बुधवार को महाशिवरात्रि के दौरान झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए।

राहुल गोस्वामी

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में आज बुधवार को महाशिवरात्रि के दौरान झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए। खबर के अनुसार हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच आज यानी बुधवार को हिंसक झड़प हुई।

इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। वहीं उपद्रवियों ने तीन मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी। इस हिंसक टकराव की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद हालात पर जैसे तैसे काबू पा लिया गया।

इस बाबत पुलिस ने जानकारी दी कि,यह घटना तब घटी जब एक समूह ने दूसरे समूह के सदस्यों द्वारा इचाक थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में एक स्कूल के सामने धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति जताई।

मामले पर पुलिस ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों में आग भी लगा दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और समूहों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया। पुलिस ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इधर घटने की सघनता को देखते हुए इचाक के BDO और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस-प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में शांति बहाल करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच शांती वार्ता कराने की कोशिश की जा रही थी।

(एजेंसी इनपूट के साथ)

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की