झाँसी लक्ष्मीबाई प्रतिमा का ख़राब रखरखाव (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

जयंती पर भी वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा रही वीरान, जलकुंभी और गंदगी के बीच कैद है झांसी की शान

Jhansi Lakshmibai Statue Poor Maintenance: महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास उनके जीवन से जुड़ी जानकारी भी अंकित है, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह ऐतिहासिक स्थल बदहाली की तस्वीर बन गया है।

आकाश साहू, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • झांसी में 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

  • शहरभर में हुए कार्यक्रम, लेकिन लक्ष्मी तालाब के बीचों-बीच स्थापित वीरांगना की प्रतिमा तक नहीं पहुंचा कोई

  • जलकुंभी से पटे तालाब और गंदगी के बीच अपनी बदहाली पर आंसू बहाती नजर आईं झांसी की रानी

  • तालाब संरक्षण समिति ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Rani Lakshmibai Statue Neglect: झांसी में 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाया गया, शहरभर में हुए कार्यक्रम, प्रतिमाओं पर फूल और मालाएं चढ़ाए गए, लेकिन लक्ष्मी तालाब के बीचों-बीच स्थापित वीरांगना की प्रतिमा तक नहीं कोई। जलकुंभी से पटे तालाब और गंदगी के बीच अपनी बदहाली पर आंसू बहाती नजर आईं झांसी की रानी, तालाब संरक्षण समिति ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

जिस वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम से झांसी की पहचान देश-दुनिया में है, उसी वीरांगना की प्रतिमा उनके जन्मदिवस पर उपेक्षा का शिकार रही। 19 नवंबर को पूरे शहर में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया, लेकिन लक्ष्मी तालाब के बीचों-बीच स्थापित महारानी की प्रतिमा तक कोई नहीं पहुंचा। चारों तरफ जलकुंभी से पटे तालाब और गंदगी के बीच प्रतिमा वीरान पड़ी रही।

झाँसी लक्ष्मीबाई प्रतिमा का ख़राब रखरखाव

ऐतिहासिक स्थल की बदहाल तस्वीर

दरअसल, लक्ष्मी तालाब के बीच स्थापित इस प्रतिमा को नगर निगम ने इस उद्देश्य से लगवाया था कि यहां आने वाले पर्यटक और शहरवासी महारानी के इतिहास और उनके योगदान से परिचित हो सकें। प्रतिमा के पास उनके जीवन से जुड़ी जानकारी भी अंकित है, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह ऐतिहासिक स्थल बदहाली की तस्वीर बन गया है।

बुंदेलखंड तालाब संरक्षण समिति के संयोजक एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. सुनील तिवारी ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों ने 18 जून को महारानी के बलिदान दिवस पर भी यहां पहुंचकर प्रतिमा की सफाई और माल्यार्पण किया था। लेकिन जन्मदिवस पर भी प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों में से कोई यहां नहीं पहुंचा।

योजनाओं के बावजूद महारानी की प्रतिमा की स्थिति बदहाल

डॉ. तिवारी के मुताबिक, प्रतिमा तक पहुंचने के लिए उन्हें छोटी नाव का सहारा लेना पड़ा। करीब 400-500 मीटर की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। जलकुंभी और गंदगी के बीच रास्ता बनाकर वे प्रतिमा तक पहुंचे। वहां प्लेटफॉर्म पर धूल और गंदगी जमा थी, जिसे समिति के सदस्यों ने बाल्टियों से पानी लाकर साफ किया। उन्होंने बताया कि जलकुंभी हटाने के लिए जिला प्रशासन, कमिश्नरी और नगर निगम से भी संपर्क किया गया, लेकिन बजट का अभाव बताकर जिम्मेदारी टाल दी गई।

उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये खर्च कर तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण की योजनाएं बनने के बावजूद महारानी की प्रतिमा की यह स्थिति क्यों है? उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से तत्काल जलकुंभी हटवाने, नियमित सफाई कराने और प्रतिमा स्थल तक पहुंचने का रास्ता बनाने की मांग की।

झाँसी लक्ष्मीबाई प्रतिमा का ख़राब रखरखाव

कब आगे आएगा प्रशासन और समाज?

डॉ. तिवारी ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई केवल झांसी ही नहीं, बल्कि पूरे देश की गौरव हैं। उनकी विरासत का इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सवाल यह है कि रानी के नाम पर गौरव करने वाला झांसी का प्रशासन और समाज उनकी इस विरासत को संवारने के लिए कब आगे आएगा?

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Kal Ka Mausam: 21 नवंबर को चक्रवात अकवान बरपाएगा कहर, बंगाल-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल