झांसी में दिग्विजय सिंह (सोर्स: नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला: बोले- हिंदुत्व के नाम पर फैल रही नफरत, सनातन धर्म का संदेश है प्रेम और सद्भाव

Jhansi Satya Sanatan Swabhiman Yatra: दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि जनजागरण है। सनातन धर्म हजारों वर्षों से चला आ रहा है, जो प्रेम, सद्भाव.......

आकाश साहू, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • दिग्विजय सिंह ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना, समाज में नफरत फैलाने का लगाया आरोप

  • चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल, कहा- आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा

  • AIMIM प्रमुख को लिया आड़े हाथ, बोले- ओवैसी कट्टरपंथी मुसलमानों को भड़काते हैं

Digvijaya Singh Jhansi Visit: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुक्रवार को झांसी पहुंची। उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही यात्रा का जगह-जगह समर्थकों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। झांसी में यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म, हिंदुत्व, लोकतंत्र और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हिंदुत्व के नाम पर समाज में नफरत और ध्रुवीकरण फैलाया जा रहा है।

हिंदुत्व के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि जनजागरण है। सनातन धर्म हजारों वर्षों से चला आ रहा है, जो प्रेम, सद्भाव, सत्य, अहिंसा, करुणा, दया और सभी धर्मों के सम्मान का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर नफरत फैलाने और समाज को बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। लोगों को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों को समझने और अपनाने की जरूरत है।

खतरे में हैं लोकतंत्र और संविधान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मौजूदा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव आयोग बेहद जरूरी है। यात्रा के माध्यम से इन मुद्दों को भी जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

झांसी में दिग्विजय सिंह

ओवैसी-चंद्रशेखर पर साधा निशाना

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से जुड़े सवाल पर उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि एक तरफ ओवैसी कट्टरपंथी मुसलमानों को भड़काते हैं, तो दूसरी तरफ आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद कट्टरपंथी हिंदुओं को उकसाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों तरह की कट्टरता से राजनीतिक माहौल में ध्रुवीकरण होता है और इसी के सहारे अपना अस्तित्व बनाए रखने की कोशिश की जाती है।

सम्मान, प्रेम और सद्भाव ही सनातन का वास्तविक स्वरूप

वहीं, धार्मिक कथाओं को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कथाओं का अपना महत्व और आकर्षण है, लेकिन उनका संदेश सनातन धर्म के मूल स्वरूप के अनुरूप होना चाहिए। किसी भी कथा के माध्यम से कट्टरता, वैमनस्य या नफरत का संदेश नहीं जाना चाहिए। सभी धर्मों के सम्मान, प्रेम और सद्भाव की भावना ही सनातन धर्म का वास्तविक स्वरूप है।

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

Delimitation Bill LIVE: इंडिया गठबंधन में बड़ी फूट, परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP)

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में