जयंत चौधरी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जयंत चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां

Jayant Chaudhary News: मथुरा में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने विकास और विरासत को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Jayant Chaudhary Statement In Mathura: मथुरा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में देश ने विकास और विरासत दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आधारभूत ढांचे, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनका लाभ देशभर के लोगों को मिला है।

सांस्कृतिक विरासत को मिली नई पहचान

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिली है। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को देश के करोड़ों लोगों की आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिली है। यह हमेशा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

राम मंदिर दान मामले में की निष्पक्ष जांच की मांग

अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  जयंत चौधरी ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बनाए रखना आवश्यक है।

2027 चुनाव में भी मिलेगा जनता का समर्थन

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जयंत चौधरी ने विश्वास जताया कि सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जनता का समर्थन प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम और विकास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनता इन्हीं मुद्दों पर अपना निर्णय देगी। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाओं पर काम जारी रहेगा।

खराब सड़क दिकाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति