सुहागरात के अगले ही दिन मौत (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सुहागरात बनी आखिरी रात, सुबह होते ही मौत! 75 के दूल्हे ने 35 की दुल्हन संग रचाई थी शादी

Uttar Pradesh के Jaunpur के एक गांव में 75 वर्षीय व्यक्ति ने 35 वर्षीय युवती से शादी रचाई। व्यक्ति की सुहागरात के अगले ही दिन मौत हो गई। घटना को परिजनों ने संदिग्ध बताकर अंतिम संस्कार से इनकार किया।

सौरभ शर्मा

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। यहां 75 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी तन्हाई दूर करने के लिए 35 साल की महिला से शादी रचाई, लेकिन शादी की पहली रात ही उनकी आखिरी रात बन गई। सुहागरात के अगले ही दिन सुबह दूल्हे की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और अब परिवार वाले ही इस मौत को संदिग्ध मान रहे हैं, जिससे मामला और भी उलझ गया है।

यह मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है। यहां रहने वाले 75 वर्षीय संगरू राम की पत्नी का एक साल पहले निधन हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं थी। वे अकेले ही खेती-किसानी करके अपना जीवन गुजार रहे थे, जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। अकेलेपन से जूझ रहे संगरू राम पिछले कुछ दिनों से गांव वालों से दूसरी शादी करने की इच्छा जता रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इसका अंत ऐसा होगा।

कोर्ट मैरिज, मंदिर में फेरे और वो आखिरी रात

गांव वालों ने संगरू राम को उनकी ज्यादा उम्र का हवाला देकर समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से पहले कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में जाकर फेरे लिए। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी और उनके पहले से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने बताया, "संगरू ने कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा। शादी के बाद रात में हम दोनों देर तक बातें करते रहे। सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

सुबह मौत पर हंगामा, भतीजों ने रुकवाया अंतिम संस्कार

संगरू राम की अचानक हुई मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। जब उनके भतीजों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। परिवार वालों का मानना है कि मौत का कारण सामान्य नहीं हो सकता और इसकी जांच होनी चाहिए। अब इस मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की मांग उठ रही है। फिलहाल, यह अनोखी शादी और उसके बाद हुई रहस्यमयी मौत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट