सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)  
उत्तर प्रदेश

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर/क्लस्टर स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित कर स्थापना की दिशा में शीघ्र कार्य हो शुरू: CM योगी

दिपक.पांडे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने सरकारी आवास पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना (Bundelkhand Expressway Project) की प्रगति की पैकेजवार समीक्षा की। उन्होंने इस एक्सप्रेस-वे के मुख्य मार्ग को हर हाल में 31 दिसम्बर, 2021 तक पूरा कर चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना से सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर/क्लस्टर स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित कर इनकी स्थापना की दिशा में शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने एक्सप्रेस-वे निर्माण के साथ ही साइनेज, बोर्ड्स लगाने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नेे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की निर्माण की प्रगति के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी देखा। प्रस्तुतीकरण के दौरान यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने अवगत कराया कि यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे सुरक्षित एक्सप्रेस-वे होगा। यह सबसे कम समय में निर्मित किया जाएगा। 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘रोड एन्थम’ का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव आर.के. तिवारी, अवस्थापना और औद्योगिक विकास कमिश्नर संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना की विकासकर्ता कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जनपद इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट के जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस