कानपुर में रेड के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कानपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, परफ्यूम कारोबारी के घर 3 दिन तक चली रेड; करोड़ों की हेराफेरी उजागर

Kanpur News: कानपुर के इस बड़े फ्रेगरेंस कारोबारी के आधा दर्जन स्थानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। लगभग 62 घंटे तक चले इस सर्वे में इनकम टैक्स अफसरों को बड़े पैमाने पर टैक्स हेरा-फेरी का पता चला है।

मनोज आर्या

Kanpur Perfume Businessman IT Raid: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बड़े परफ्यूम कारोबारी के घर इनकम टैक्स विभाग की ओर से एक बड़ी छापेमारी की गई है। करीब 62 घंटे तक आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी के घर पर रेड की कार्यवाही जारी रखी। टीम ने एक्सप्रेस रोड स्थित आफिस समेत शहर के अन्य कई स्थानों पर पूरे दिन जांच की और बड़ी संख्या में टैक्स चोरी पकड़ी है।

कानपुर के इस बड़े फ्रेगरेंस कारोबारी के आधा दर्जन स्थानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। लगभग 62 घंटे तक चले इस सर्वे में इनकम टैक्स अफसरों को बड़े पैमाने पर टैक्स हेरा-फेरी का पता चला है। सूत्रों ने ये भी बताया है कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने इस कारोबारी से करोड़ों रुपए जमा कराए हैं और जांच के दौरान मिले सभी कागजात अपने साथ ले गए हैं। इस कारोबारी के शहर में लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर अफसरों ने सर्वे की कार्यवाही को अंजाम दिया था।

टैक्स चोरी के मामले में हुई कार्रवाई

एस कुमार परफ्यूमर्स के यहां छापेमारी में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, यहां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के साथ ही वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह छापेमारी की गई है। कंपनी को अधिक मुनाफा होने के बाद भी टैक्स चोरी के साथ ही खरीद-फरोख्त में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ियों के साक्ष्य मिले हैं। कंपनी के दस्तावेजों के अलावा कंप्यूटर, लैपटॉप समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लेकर अफसर जांच में जुटे हैं। इस दौरान भारी फोर्स भी मौजूद रहा। कंपनी के मालिक और कर्मचारियों से मिले दस्तावेजों के आधार पर लगातार पूछताछ की जा रही है।

हिसाब-किताब में करोड़ों का झोल

छापेमारी में शामिल अफसरों की मानें तो बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही थी। कंपनी के हिसाब-किताब में करोड़ों का झोल मिला है। इतना ही नहीं कंपनी ने रियल एस्टेट में भी करोड़ों का निवेश कर रखा है। जिसके दस्तावेज टीम के हाथ लगे हैं। फ्रेगरेंस कारोबारी सभी प्रमुख पान-मसाला कंपनियों को अपने प्रोडक्ट की सप्लाई करता है। उत्पाद की कीमत पता लगाने के लिए फ्रेगरेंस एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। फिलहाल लगातार छह ठिकानों पर शुक्रवार तक जांच जारी है।

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था