UP के संभल में हुए इस भीषण हादसे की तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 6 की मौत कई घायल, कार के उड़े परखच्चे

Sambhal Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक कार और बोलेरो पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई।

सौरभ शर्मा

UP Sambhal Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक कार और बोलेरो पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। मौतों के अलावा, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। टक्कर इतनी गंभीर थी, इसका अंदाजा कार के चकनाचूर होने से लगाया जा सकता है, जो पहचान से परे पूरी तरह से कुचल गई है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक मंजर को देखकर हर किसी का दिल दहल गया।

हादसा हयात नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार और सब्जियों से भरी पिकअप गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसकी कंडीशन ऐसी हो गई कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गाड़ियों के मलबे के बीच शव और घायल बुरी तरह फंसे हुए थे, कि इस भयानक दृश्य को देखकर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

लोहे के ढेर में बदली गाड़ियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच चिपक गई थीं। पिकअप में लदी सब्जियां और कार का मलबा पूरी सड़क पर बिखर गया। बताया जा रहा है कि कार में करीब 7 से 8 लोग सवार होने की बात की जा रही है, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आई है। टक्कर का असर इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। सूचना मिलते ही संभल के एएसपी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को मलबे से बाहर निकाला।

सीएम योगी ने जताई संवेदना

इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराने का सख्त आदेश दिया है। पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हादसा इतना भीषण था कि इसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख