दिशा मीटिंग में राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह में हुई तीखी बहस, रायबरेली में किस बात पर हुआ संग्राम- VIDEO

रायबरेली दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से एक आधिकारिक बैठक के दौरान तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रतीक पाण्डेय

Rahul Gandhi DISHA Meeting: राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच यह बहस जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हुई, जहां कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच तल्खी देखने को मिली।

इस तीखी बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी तल्खी देखने को मिली और उस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच तकरार साफ सुनी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि दिनेश प्रताप सिंह कभी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा।

आपस में क्यों भिड़ गए राहुल गांधी और दिनेश सिंह

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने खुद को दिशा का अध्यक्ष बताते हुए कहा कि चर्चा उनके परामर्श से ही होनी चाहिए। इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जब राहुल गांधी संसद में स्पीकर की बात नहीं मानते, तो वह भी वहां उनके निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।

बैठक में अमेठी से सांसद केएल शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, लेकिन ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडे इस बैठक में शामिल नहीं हुए। मनोज पांडे को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का आरोप है।

बैठक के बाद क्या बोले मंत्री दिनेश

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी दिशा की गाइडलाइन से बाहर जाकर बैठक करना चाह रहे थे, जबकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक नियमों के दायरे में ही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी खुद संसद में स्पीकर के निर्देशों को कितना मानते हैं, यह सब जानते हैं। बहस के अंत में बैठक गाइडलाइन के अनुसार ही संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि इस तरह की गर्मागर्म बहसें बैठकों में हो जाती हैं। राहुल गांधी अपने साथ एक टीम और विस्तृत दस्तावेज लेकर आते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि योगी और मोदी सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंची हैं और किसी को उन पर उंगली उठाने की जरूरत नहीं पड़ी।

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम