हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास एक अनियंत्रित डबल डेकर बस ने आगे जा रही इको कार को टक्कर मार दी।

अर्पित शुक्ला

Hathras Bus-Car Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास तड़के करीब 4 बजे हुआ। बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक संतुलन खो बैठा और आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई।

राजस्थान के रहमे वाले हैं मृतक

मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें धौलपुर (राजस्थान) का एक दंपती और बाह (आगरा) का एक दंपती शामिल हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया, "आज सुबह करीब 4:20 बजे हाथरस जिले के अंतर्गत आने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर मील के पत्थर 141-145 के बीच एक सड़क दुर्घटना घटी... इस दुखद दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई..."

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज