हरदोई में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने जैसा धमाका, खाली कराई गईं आस-पास की दुकानें 
उत्तर प्रदेश

हरदोई में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने जैसा धमाका, खाली कराई गईं आस-पास की दुकानें

Hardoi News: हरदोई के टूरू पुरवा में शनिवार सुबह दोना-पत्तल फैक्टरी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसमें मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

अर्पित शुक्ला

Hardoi Fire News: हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर में स्थित श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री से घना, काला धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन फैक्ट्री में रखी ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। दमकलकर्मियों को लपटों पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आई थी और निरंतर पानी की बौछारें की जा रही थीं।

सिलिंडर फटने जैसी जोरदार आवाजें

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फैक्ट्री के भीतर से सिलिंडर फटने जैसी जोरदार आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में डर फैल गया। हालांकि, फिलहाल किसी के घायल होने या जान-माल की हानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी मात्रा में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

सावधानी के तौर पर आस-पास के घरों और दुकानों को खाली करवा लिया गया है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके को घेर लिया है और हालात की लगातार निगरानी कर रही है। आग बुझाने की कोशिशें अब भी जारी हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि आग काफी भीषण थी और लगातार धुआं निकल रहा था। चार फायर टेंडरों की मदद से आग को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है, जबकि पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है। आग बुझाने का प्रयास अब भी चल रहा है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?