सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में हुई भव्य दीपोत्सव की शुरुआत; सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, बोले खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार

रामनगरी अयोध्या में आज यानी बुधवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। दीपोत्सव के पहले दिन यानी धनतेरस को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी पहुंचे।

अभिषेक सिंह

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में आज यानी बुधवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। दीपोत्सव के पहले दिन यानी धनतेरस को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी पहुंचे। इस बार अयोध्या का दीपोत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि यह राममंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली दीवाली है। यही वजह है कि इस बार अयोध्या को वाकई त्रेतायुग की भव्यता प्रदान की जा रही है।

दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए रामनगरी अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल गया है। भारत ने जिस तेजी से प्रगति की है, उससे पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत का ज्ञान, परंपरा, योग, आयुर्वेद, संस्कृति आज पूरी दुनिया में स्थापित हो रही है। भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना के बाद भारत के सौभाग्य का सूर्य फिर से उदय हो रहा है।

योगी ने उतारी रामलला की आरती

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज का दीपोत्सव निश्चित रूप से हमारे लिए संकल्प का दिन है कि हम इस देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली, समृद्ध और सक्षम देश बनाएंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भारी जनसमूह के साथ मौजूद रहे। उन्होंने यहां भगवान राम के स्वरूप की आरती भी की।

सीएम ने खींचा प्रभु राम का रथ

अयोध्या का माहौल खुशनुमा है। चप्पे-चप्पे को दिवाली के लिए सजाया गया है। दीपालियां अनोखी चमक बिखेर रही हैं। दीपोत्सव के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम का रथ खींचा। सीएम योगी ने अयोध्या में कहा कि आप लोगों ने 2017 में कहा था कि योगी जी एक काम करो, मंदिर बनाओ। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या जगमगा रही है। दुनिया यहां आ रही है।\

पूर्व की सरकारों पर लगाया निशाना

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा "मैंने उन लोगों के भी काले कारनामे देखें हैं जिन्होंने राम भक्तों के लहू से अयोध्या और सरयू मैया को लहूलुहान किया था। डबल इंजन की सरकार ने जो कहा था वह करके दिखा दिया, अब अयोध्या की बारी है।

और क्या बोले सीएम योगी?

सीएम ने कहा कि हजारों साल पहले 14 साल के वनवास के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन और रामराज्य की शुरुआत की याद में पूरे भारत में श्रद्धालुओं ने अपने घरों को दीपों की मालाओं से सजाकर इस त्योहार को मनाना शुरू किया था। सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष की दिवाली "ऐतिहासिक" है क्योंकि 500 ​​वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री रामलला अपने धाम में विराजमान हुए हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z