सांसद अनुराग शर्मा  (सोर्स: नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

Jhansi MLC Election: सांसद अनुराग शर्मा नहीं डाल सके वोट, मतदाता सूची से नाम गायब

Jhansi-Allahabad MLC Election: हर चुनाव में मतदान करने वाले झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा इस बार मताधिकार से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि इसकी वजह फॉर्म में गलती या तकनीकी खामी हो सकती है।

नमिता प्रजापति

Highlights

  • सांसद ने अनुराग शर्मा फॉर्म में गलती या तकनीकी खामी की जताई आशंका

  • नाम सूची में शामिल नहीं होने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं

  • सांसद ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील

Jhansi-Allahabad Graduate MLC Election: झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव के मतदान के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। वजह यह रही कि स्नातक एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं था। हर बार मतदान करने वाले सांसद का नाम ही सूची से गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। इस घटना ने मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की प्रक्रिया और उसकी जांच को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सांसद अनुराग शर्मा ने मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संभव है कि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि रह गई हो या फिर किसी तकनीकी खामी के कारण उनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया। हालांकि, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज क्यों नहीं हुआ, इसकी वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अपने मताधिकार से वंचित हुए सांसद अनुराग शर्मा

वोटर लिस्ट से सांसद का नाम गायब

सांसद ने बताया कि वह प्रत्येक चुनाव में मतदान करते रहे हैं, लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें मतदान का अवसर नहीं मिल सका। चुनाव के दौरान आम लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करने वाले सांसद खुद ही वोट डालने से वंचित रह गए। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान न कर पाने की यह स्थिति उनके लिए भी अप्रत्याशित रही।

सांसद ने लोगों से की मतदान की अपील

मतदान नहीं कर पाने के बावजूद सांसद अनुराग शर्मा ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का महत्व समझने और चुनाव में मतदान जरूर करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के प्रति जागरूक रहने और चुनाव के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

रिपोर्ट: आकाश राठौर, झांसी

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर