जनता दर्शन में सीएम योगी (सोर्स- फोटो नवभारत)
गोरखपुर

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं; गोरखनाथ मंदिर में की गौसेवा, देखें तस्वीरें..

Yogi Adityanath Gorakhpur Janta Darshan: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में गायों को रोटी और गुड़ खिलाकर गौसेवा की। इसके बाद जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान आज लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आस्था और जनसेवा का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री अपने नियमित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर की गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों की सेवा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौशाला में गायों को अपने हाथों से रोटी और गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों को दुलार किया और कुछ समय वहां बिताया। गोरखनाथ मंदिर में गौसेवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गोरखपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दर्शन में सबसे अधिक शिकायतें जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद और स्थानीय स्तर की समस्याओं से संबंधित बताई गईं। फरियादियों की बात सुनने के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मामलों की गंभीरता से जांच करने और पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से राहत दिलाने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिन मामलों में कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें नियमानुसार सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
इस दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और फरियादी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन और गौसेवा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम