बृजेश गौतम, जफर अमीन डक्कू (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

सपा के पोस्टर से फोटो गायब, मीटिंग के बीच नेताओं में हाथापाई; गोरखपुर में अखिलेश के दौरे से पहले बढ़ी रार

Samajwadi Party leader controversy: गोरखपुर में अखिलेश यादव के दौरे से पहले सपा के दो नेताओं के बीच विवाद हो गया। बैठक में बृजेश गौतम और जफर अमीन डक्कू के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • अखिलेश के दौरे से पहले बैठक में सपा के दो नेता भिड़े

  • पोस्टर में फोटो नहीं होने पर शुरू हुई बहस

  • हाथापाई तक पहुंचा मामला, नेताओं ने बीच-बचाव कराया

Gorakhpur SP meeting controversy: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन को एकजुट करने और नेताओं को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गोरखपुर में पार्टी के भीतर की खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

18 नवंबर को अखिलेश यादव के चौरीचौरा आगमन से पहले ही सपा के दो नेताओं के बीच विवाद सामने आ गया। रविवार को आयोजित बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम और पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर अमीन डक्कू के बीच तीखी कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि, दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाल ली।

इस पोस्टर में फोटो न होने के कारण बृजेश गौतम नाराज हो गए

पोस्टर में तस्वीर नहीं होने पर शुरू हुई बहस

दरअसल, 18 नवंबर को अखिलेश यादव चौरीचौरा में अजय कुमार सिंह टप्पू के भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बीनू की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए रविवार को बैठक बुलाई गई थी।

इसमें दोनों नेता भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के होर्डिंग और पोस्टर में बृजेश गौतम की फोटो नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे दलित समाज के अपमान से जोड़ दिया। इस पर जफर रमीन डक्कू ने उनकी नाराजगी पर सवाल उठाया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

'तुम' कहकर संबोधित करने पर भी नाराजगी

दोनों नेताओं ने विवाद को लेकर अपनी-अपनी बात रखी है। जफर अमीन डक्कू का कहना है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है और वह उसी जिम्मेदारी के तहत काम कर रहे हैं। वहीं, बृजेश गौतम का कहना है कि बैठक में उन्हें 'तुम' कहकर संबोधित किया गया, जिससे बात बिगड़ी।

पुरानी अदावत भी रही है चर्चा में

गोरखपुर में दोनों नेताओं के बीच पहले भी कई बार मतभेद सामने आ चुके हैं। जमीन विवाद में जफर अमीन डक्कू के जेल जाने के बाद उनकी एक चिट्ठी सामने आई थी, जिसमें उन्होंने बृजेश गौतम के जेल में उनसे मिलने नहीं आने पर नाराजगी जताई थी। हाल में कैंपियरगंज में सपा नेता साधु यादव और बृजेश गौतम के बीच भी विवाद सामने आया था।

2027 से पहले संगठन की एकजुटता पर सवाल

गोरखपुर पूर्वांचल की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में अखिलेश यादव के दौरे से पहले सामने आया यह विवाद संगठनात्मक एकजुटता पर सवाल खड़े करता है। अब निगाहें 18 नवंबर के दौरे पर हैं। क्या अखिलेश यादव स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश देंगे? यह दौरा जनसभा के साथ-साथ स्थानीय संगठन की स्थिति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक