गोरखपुर राजघाट पर क्षतिग्रस्त अंत्येष्टि स्थल सोर्स- सोशल मीडिया
गोरखपुर

डायरेक्ट स्वर्ग जइबा...वाले श्मशान घाट पर गिरी बिजली, ढहा गुंबद; मलबे में दबे 2 लोग, रवि किशन ने की थी तारीफ

Gorakhpur Lightning Strike: राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद ढह गया। मलबे में दबने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे डीएम ने जांच का आदेश दिया।

अभिनव श्रीवास्तव, अमन मौर्या

Rajghat Cremation Ground Lightning Strike Accident: गोरखपुर में रविवार को तेज बारिश के बीच राजघाट थाना क्षेत्र स्थित अंत्येष्टि स्थल पर दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के दौरान अचानक अंत्येष्टि स्थल पर बने भारी पत्थर के गुंबद पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात इतना भीषण था कि गुंबद का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे की चपेट में आने से वहां मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बारिश से बचने और आराम करने के लिए दो लोग गुंबद के नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भारी पत्थर और मलबा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

प्रशासन ने शुरू किया बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही राजघाट थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबे के नीचे दबे दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जिलाधिकारी ने घटनास्थल का किया दौरा

हादसे की सूचना मिलते ही गोरखपुर जिलाधिकारी (डीएम) दीपक मीणा अधिकारियों के साथ राजघाट अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मातहतों से घटना के हर एक पहलू की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के निर्देश दिए।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इस अप्रत्याशित हादसे के बाद अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की गुणवत्ता, गुंबद की बनावट और वहां तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) जैसे सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव