नानाराव घाट पर घटिया निर्माण देख भड़के BJP सांसद, अधिकारियों को लगाई फटकार, जांच और कार्रवाई की दी चेतावनी

Kanpur News: कानपुर के ऐतिहासिक नानाराव घाट पर घटिया निर्माण और गंदगी देख BJP सांसद रमेश अवस्थी भड़क गए। पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाकर जांच का आदेश दिया।
BJP MP Ramesh Awasthi Nana Rao Ghat Inspection
नानाराव घाट के घटिया निर्माण और गंदगी देखकर भड़के BJP सांसद रमेश अवस्थीसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

BJP MP Ramesh Awasthi Nana Rao Ghat Inspection: कानपुर में कैंट क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक नानाराव घाट के सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर कानपुर के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने नाराजगी जताई।

सांसद ने घाट पर गंदगी, अव्यवस्था और निर्माण में इस्तेमाल की गई टाइल्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से काम को लेकर जवाब मांगा।

निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

नानाराव घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण सांसद रमेश अवस्थी और एमएलसी सलील विश्नोई ने किया। लोकार्पण के बाद दोनों ने घाट का निरीक्षण किया। इसी दौरान महिला चेंजिंग रूम में गंदगी मिलने और निर्माण कार्य में इस्तेमाल टाइल्स की गुणवत्ता खराब दिखाई देने पर सांसद नाराज हो गए।

पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के सांसद

मौके पर पर्यटन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो सांसद ने प्रोजेक्ट मैनेजर को भी कड़ी फटकार लगाई। सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था और मौके पर व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं थीं। उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक स्थल के विकास के नाम पर निर्माण की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जेई से पूछा- किसने ठेकेदार को दिया काम?

सांसद ने मौके पर मौजूद कैंटोनमेंट बोर्ड के जेई से भी निर्माण कार्य को लेकर सवाल किए। उन्होंने पूछा कि इस काम के लिए ठेकेदार का चयन किस स्तर पर हुआ और काम किस कंपनी को सौंपा गया। जेई ने बताया कि वह हाल ही में यहां तैनात हुए हैं। इसके बाद सांसद ने संबंधित ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही।

गुणवत्ता में कमी मिली तो कार्रवाई की चेतावनी

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सरकारी धन से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि किसी निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखने और कार्रवाई की संस्तुति करने की बात कही। सांसद ने कहा कि जांच में जहां भी गड़बड़ी सामने आएगी, वहां जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कराई जाएगी।

ऐतिहासिक स्थल पर घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं

सांसद ने कहा कि नानाराव घाट केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि कानपुर के इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे स्थल के विकास के नाम पर यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब रहती है या सरकारी धन का सही इस्तेमाल नहीं होता है तो इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

BJP MP Ramesh Awasthi Nana Rao Ghat Inspection
CM योगी की फटकार का बड़ा असर! कानपुर नगर निगम में 100 करोड़ का टेंडर रद्द, 6 मुकदमे दर्ज और 7 फर्म ब्लैकलिस्ट

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com