प्रतीकात्‍मक फोटो  (सोर्स- सोशल मीडिया)
गोरखपुर

गोरखपुर में पूर्व सांसद पर रेप का आरोप, युवती बोली- शादी का झांसा देकर मंदिर भी ले गए

Gorakhpur Former MP Rape Case: गोरखपुर में युवती ने पूर्व सांसद पर रेप का आरोप लगाया। रामगढ़ताल थाने में दी शि‍कायत में युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही है।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • पूर्व सांसद पर युवती ने लगाया रेप का आरोप

  • शादी का झांसा देकर शोषण करने का दावा

  • रामगढ़ताल थाने में युवती ने दर्ज करवाई श‍िकायत

Gorakhpur girl allegation Former MP: गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती ने एक पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामगढ़ताल थाने में दी शि‍कायत में युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूरी बनाने का आरोप लगाया है।

युवती के मुताबिक, वह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। उसने आरोप लगाया है कि पूर्व सांसद ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसके साथ संबंध बनाए। युवती का दावा है कि उसे अलग-अलग मौकों पर होटल ले जाया गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

इतना ही नहीं, शादी का भरोसा दिलाने के लिए मंदिर भी ले जाया गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसे लगातार शादी का आश्वासन दिया जाता रहा।

फोन करने पर पार्टी के काम का देते हैं हवाला

गोरखपुर में युवती ने आरोप लगाया है कि अब जब वह पूर्व सांसद से फोन पर संपर्क करने की कोशिश करती है, तो वह पार्टी के काम से बाहर होने की बात कहकर फोन रख देते हैं। युवती का कहना है कि पहले शादी का भरोसा दिया गया, लेकिन अब उससे दूरी बनाई जा रही है। इसी के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

SSP ने सीओ कैंट की निगरानी में सौंपी जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सीओ कैंट की निगरानी में रामगढ़ताल थाना पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2027 से पहले आरोपों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

इस मामले की चर्चा ऐसे समय शुरू हुई है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व सांसद से जुड़ा मामला होने के कारण राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। हालांकि, अभी तक मामला युवती की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस जांच तक सीमित है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर