आरुष शर्मा  (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

गोरखपुर में मां के प्रेमी ने मासूम बच्‍चे का कत्ल किया, राप्ती नदी में फेंका शव

Gorakhpur Child Murder Mothers Live In Partner: गोरखपुर में पांच साल के मासूम आरुष शर्मा की हत्या हो गई। आरोप है कि मां के प्रेमी ने ही बच्चे की हत्या कर उसका शव राप्ती नदी में फेंक दिया।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • मां के प्रमी ने की 5 साल के बच्‍चे का अपहरण कर हत्‍या की

  • हत्‍या के बाद सबूत मिटाने के ल‍िए शव को नदी में फेंका

  • मां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, प्रेमी से हुआ था व‍िवाद

Gorakhpur Arush Sharma Murder: गोरखपुर में पांच साल के मासूम आरुष शर्मा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मां के प्रेमी ने ही बच्चे की हत्या कर उसका शव राप्ती नदी में फेंक दिया।

दो दिन पहले घर से अचानक लापता हुए आरुष की तलाश में जुटी पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो मामला अपहरण से हत्या तक पहुंच गया।

पुलिस के सामने आरोपी ऋतिक यादव ने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि, अभी तक मासूम का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस की टीमें नदी में बच्चे की तलाश कर रही हैं।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी मां

जानकारी के मुताबिक, आरुष की मां रूबी शर्मा की शादी महाराजगंज जिले में देवानंद शर्मा से हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है और तलाक का केस भी कोर्ट में विचाराधीन है। इसी दौरान रूबी अपने ससुराल के ही ऋतिक यादव नाम के युवक के संपर्क में आई। बाद में वह गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में किराये का मकान लेकर ऋतिक के साथ रहने लगी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रूबी किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान ऋतिक वहां पहुंचा और आरुष को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्चे को लेकर नौसड़ से आगे बाघागाड़ा के पास राप्ती नदी के किनारे पहुंचा। वहां उसने मासूम की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।

मां का प्रेमी से चल रहा था व‍िवाद

गोरखपुर में पुलिस पूछताछ में ऋतिक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका रूबी के साथ विवाद चल रहा था। इसी अनबन के चलते उसने आरुष को रास्ते से हटाने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

उधर, बच्चे का शव बरामद नहीं होने के कारण पुलिस अभी नदी में तलाश अभियान चला रही है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?