नितिन नबीन-योगी आदित्यनाथ (सोर्स: नवभारत लाइव)
गोरखपुर

मिशन-2027 की तैयारी में भाजपा, गोरखपुर में नितिन नबीन सक्रिय, गाजियाबाद पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी

UP Assembly Elections BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गोरखपुर में संगठन को लेकर गतिविधियां तेज कीं। वहीं, सीएम योगी गाजियाबाद में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सीएम योगी आज गाजियाबाद में पदयात्रा में होंगे शामिल

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • नितिन नबीन ने पंकज चौधरी के परिवार से की मुलाकात

BJP Organizational Preparations: यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने में जुटी है।

प्रदेश में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के जरिए भाजपा जनसंपर्क अभियान को गति दे रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए वह गोरखपुर एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वहीं, दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी गुरुवार शाम को गोरखपुर से रवाना होंगे।

नितिन नबीन-योगी आदित्यनाथ

गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नाथ पंथ के गौरवशाली इतिहास, उसकी आध्यात्मिक परंपराओं और गोरखनाथ मंदिर के महत्व के बारे में जानकारी दी। मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ उन्हें नाथ पंथ की ऐतिहासिक विरासत और मंदिर से जुड़े विभिन्न पहलुओं से परिचित कराते नजर आए।

इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपनी आस्था प्रकट की।

नितिन नबीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

पूर्व पदाधिकारियों संग मंथन करेंगे नितिन नबीन

इससे पहले बुधवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंकज चौधरी की माता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान आत्मीयता और पारिवारिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय गोरखपुर प्रवास का गुरुवार को अंतिम दिन है। दौरे के अंतिम कार्यक्रमों के तहत वह पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक को संगठन के पुराने अनुभवों को साझा करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मिशन-2027 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोरखपुर दौरा संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

नितिन नबीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट