त्यागी मार्केट में लगी आग (सौजन्य-एक्स) 
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के गौर चौक के पास धू-धू कर जलीं दुकानें; सब कुछ जलकर हुआ खाक, देखें तबाही का VIDEO

Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में भीषण आग! त्यागी मार्केट में सिलेंडर फटने से 20 दुकानें जलकर खाक। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। दुकानों का लाखों का हुआ नुकसान।

प्रिया जैस

Ghaziabad Tyagi Market Fire: गाज़ियाबाद के क्रॉसिंग्स रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गौर चौक के पास एक बाज़ार में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल विभाग के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का संदेह है। इस आग में कई दुकानें जलकर राख हो गई। इन दुकानों में सिलेंडर भी मौजूद थे। सिलेंडर आग की चपेट में आने के कारण फट गए और आग धधक उठी। दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

दुकानों की आग इतनी भीषण थी वहां से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित अजनारा ग्रीन सोसाइटी की 22 मंजिल पर स्थित बंद फ्लैट में भी आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में जान की हानि नहीं हुई।

क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग लगने से जली दुकाने

गाज़ियाबाद (Ghaziabad) के क्रॉसिंग्स रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गौर चौक के पास एक बाज़ार में आग लग गई। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

गाज़ियाबाद के फायर ऑफिसर राहुल पाल ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, "आग सुबह लगभग 11:12 बजे लगी। त्यागी मार्केट की कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं और कई गैस सिलेंडर फट गए। आग बुझाने के लिए लगभग 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। अजिनारा सोसाइटी की 20वीं मंज़िल पर एक फ्लैट में भी आग लग गई थी। इन दोनों जगहों पर लगी आग को जल्दी ही बुझा दिया गया।"

दुकानदारों का लाखों का हुआ नुकसान

इस भीषण आग में दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। इस आग में रमेश चौरसिया, जिनकी दुकान क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग लगने से जल गई।

स्थानीय दुकानदार ने बताया, "हमारा बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ है। शायद यह किसी सिलेंडर की वजह से हुआ था। मेरी पान की दुकान और जनरल स्टोर था। मेरा नुकसान लगभग 1.5-2 लाख रुपये का हुआ है। आग उतनी बड़ी नहीं थी, लेकिन फायर ब्रिगेड देर से पहुँची, जिसकी वजह से आग दूसरी दुकानों तक फैल गई। लगभग 15-20 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।"

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?