(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में धार्मिक कथा आयोजनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 महिलाएं गिरफ्तार

डोमरी में आयोजित धार्मिक कथा में आभूषण चोरी की घटना के संबंध में रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद इन 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

रीना पंवार

वाराणसी : वाराणसी पुलिस ने जिले में धार्मिक आयोजनों में कई दिनों से सक्रीय गहनों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की इस घटनाओं में शामिल 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। गहनों की चोरी की एक ताजा घटना में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की और गिरोह का पर्दाफाश किया।

यह घटना जिले के रामनगर थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत डोमरी में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान हुई थी। पुलिस के अनुसार, प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान आभूषण चुराने के आरोप में महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं। पंडित मिश्रा की कथा में आभूषण चोरी की घटना के संबंध में रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद इन महिलाओं को पकड़ा गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरों का भेद

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुरूवार को डोमरी में कथा स्थल का दौरा किया। जांच के दौरान कथा स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें कई महिलाओं के चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने का खुलासा हुआ। पुलिस आयुक्त ने इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने का निर्देश दिया। पुलिस को जांच करने पर पता चला कि ये महिलाएं बड़े-बड़े आयोजनों में आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा थीं।

गले में पहने गहनों पर करते थे हाथ साफ

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ईशान सोनी ने बताया, ‘‘वे कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की तरह आती थीं और भीड़ में घुलमिल जाती थीं। वे किसी की नजर में आए बिना ही अपने अपराध को अंजाम देती थीं। बरामद की गई चोरी की वस्तुओं में दो सोने की चेन और 9 मंगलसूत्र शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है।'' पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिलाओं ने पूछताछ के दौरान अपने गलत नाम और पते बताए हैं। पुलिस, इस गिरोह के संचालन करने वालों के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि सभी 15 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनके संपर्कों की पहचान करने और उनकी आपराधिक गतिविधियों का पता लगाने के लिए लगातार जांच कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां