Highlights
मीर्जापुर से लड़ सकती हैं, विधानसभा चुनाव
2013 कैडर की IAS अफसर, दिव्या मित्तल का 13 साल की नौकरी में 10 तबादले हुए
मिर्जापुर के गांव लहुरियादह में आजादी के बाद पेयजल मुहैया कराने का कारण चर्चा में आई थी
Former IAS Officer Divya Mittal: यूपी की एक पूर्व IAS दिव्या मित्तल इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा में रहने का कारण राजनीति में पदार्पण का संकेत है। रविवार के दिन दिव्या मित्तल मिर्जापुर पहुंची तो प्रशंसकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने लोगों से प्रतिक्रिया भी मांगी थी। फिलहाल दिव्या मित्तल को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि दिव्या मीर्जापुर से विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर सकती है। दिव्या मित्तल हाल ही में पद से इस्तीफा देकर लोगों को चौंका दी थी।
दिव्या मित्तल 13 साल की प्रशासनिक सेवा के दरमियान साल 2022 में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की डीएम के रूप में पदभार संभाली थी। उसी समय मिर्जापुर के एक दुर्गम गांव लहुरियादह में आजादी के बाद पहली बार पेयजल की सुविधा मुहैया कराई थी। उद्घाटन के दौरान किसी भी मंत्री, विधायक का इंतजार किए बिना खुद ही पेयजल योजना का शुभारंभ करने के कारण चर्चा में भी रही। सूत्रों के हवाले से पता चलता है कि राजनीतिक दावपेंच के कारण उनका साल 2023 में देवरिया तबादला कर दिया गया था।
30 अगस्त 2026 को दिव्या मित्तल अचानक से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक करती हैं। इस्तीफे के बाद से ही उनके राजनीति में पादार्पण की चर्चा तेज हो गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार दिव्या जनता के संपर्क में हैं। साल 2027 यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में दिव्या मित्तल का मिर्जापुर में आना और उनके प्रशंसकों द्वारा उनका जोरदार तरीके से स्वागत करना उनके राजनीतिक पारी की आगाज का संकेत देता है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही दिव्या मित्तल अपनी गाड़ी से नीचे उतरती हैं, पहले से मौजूद लोग दिव्या दीदी जिंदाबाद के नारे के साथ उनका स्वागत करते है। दिव्या उनका अभिवादन सहज स्वीकार करती हुई दिखाई देती हैं।