जानकारी देते पुलिस अधिकारी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
उत्तर प्रदेश

फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र के सहारे पुलिस में भर्ती, प्रतापगढ़ में 8 सिपाहियों पर FIR दर्ज

UP Police Recruitment: प्रतापगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने वाले 8 सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Pratapgarh Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोप में बड़ा मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ जिले में तैनात आठ सिपाहियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

विभागीय स्तर पर कराई गई जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित सिपाहियों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान कथित रूप से फर्जी शैक्षणिक अथवा अन्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अनियमितताएं मिलने पर विभागीय स्तर पर जांच कराई गई, जिसके बाद मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह की तलाश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सत्यापन प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की भी भूमिका रही है या नहीं।

दोषीयों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सिपाहियों की सेवा समाप्त करने समेत अन्य कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना