नोएडा में बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए दो गुट, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

नोएडा में बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए दो गुट, महिलाओं ने भांजी लाठियां, खूब चले पत्थर, वीडियो वायरल

Noida News: नोएडा के सेक्टर-76 में दो गुटों के बीच सड़क पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से भीषण मारपीट हुई। लोग सड़क पर लड़ते रहे जिससे लंबा जाम लग गया। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

प्रतीक पाण्डेय

Noida Street Fight Video:  दिल्ली-एनसीआर के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना सेक्टर-49 के सेक्टर-76 के पास दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल थे और बीच सड़क लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले।

नोएडा में सड़क के बीचों-बीच हुई इस हिंसक झड़प में ढेरों लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गया। आस-पास लोगों ने बताया कि विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेरहमी से हमला करना शुरू कर दिया।

बीच सड़क लाठी-डंडे, थम गया ट्रैफिक

नोएडा के सेक्टर-76 इलाके में हुई इस हिंसक घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठियों से वार कर रहे हैं और ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं। यह विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से बेरहमी से हमला किया गया। इस दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, जबकि कुछ युवकों को महिलाओं को भी पीटते हुए कैमरे में कैद किया गया। इस हिंसा के कारण सड़क पर चल रहा ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया, जिससे वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस का एक्शन

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस तरह की घटना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मारपीट से आम लोगों में डर का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस का कहना है कि वे वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रहे हैं। थाना सेक्टर-49 पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और क्या दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश थी।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घायलों की भी जानकारी जुटा रही है।

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत