चाइल्ड अब्यूस की सांकेतिक फोटो  (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर में मात्र 5 रुपये के विवाद पर मां ने अपने मासूम बेटे को 3 दिनों तक कमरे में बंद रखा और गर्म चाकू से उसके पैरों के तलवों को दाग दिया।

गोरक्ष पोफली

Fatehpur Mother Tortures Minor Son: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मां ने ममता का गला घोंटते हुए अपने ही मासूम बेटे पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। महज 5 रुपये के मामूली विवाद में इस कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को न केवल तीन दिनों तक कमरे में कैद रखा, बल्कि उसके पैरों के तलवों को गर्म चाकू से दाग दिया।

यह खौफनाक घटना फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव की है। खबरों के मुताबिक, बच्चे ने अपनी मां से 20 रुपये लेकर 15 रुपये का गुटखा खरीदा था और बाकी बचे 5 रुपये कहीं खर्च कर दिए थे। जब वह घर लौटा और मां ने हिसाब मांगा, तो 5 रुपये कम होने की बात सुनते ही मां अपना आपा खो बैठी।

तीन दिन तक दी खौफनाक सजा

गुस्से में पागल हुई मां ने पहले तो बच्चे की बेरहमी से पिटाई की, लेकिन उसका मन इतने से नहीं भरा। उसने रसोई से चाकू उठाया, उसे आग पर लाल होने तक गर्म किया और फिर मासूम के दोनों पैरों के तलवों पर दाग दिया। इस अमानवीय कृत्य के बाद, उसने बच्चे को एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। मासूम तीन दिनों तक दर्द से कराहता रहा और भूखा-प्यासा उसी कमरे में कैद रहा।

पड़ोसियों की सतर्कता से बची जान

बच्चे के लगातार रोने और चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब ग्रामीणों ने घर में हस्तक्षेप किया, तो अंदर का नजारा देख उनकी रूह कांप गई। मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल था और उसके पैरों पर जलने के गहरे निशान थे। पड़ोसियों ने तुरंत बच्चे को मां के चंगुल से छुड़ाया और मामले की जानकारी राधानगर पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई और पिता की शिकायत

फतेहपुर जिले घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को अपनी कस्टडी में लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। बच्चे के पिता, विनय सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां गुड़िया के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गांव वालों का कहना है कि एक मां द्वारा अपने ही बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत करना अकल्पनीय है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO