इटावा हत्याकांड. 
उत्तर प्रदेश

इटावा : सर्राफा कारोबारी ही निकला अपने परिवार का कातिल, पत्नी-बच्चों को जहर दे कर मार डाला, सुसाइड की कोशिश

उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में एक आभूषण व्यापारी ने बीते सोमवार को अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर कथित तौर पर मार डाला और फिर इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

राहुल गोस्वामी

इटावा: उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में एक आभूषण व्यापारी ने बीते सोमवार को अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर कथित तौर पर मार डाला और फिर इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि इसके पहले आभूषण व्यापारी मुकेश वर्मा ने पुलिस के डायल 112 नंबर पर परिवार के सभी लोगों द्वारा सुसाइड कर लेने की बात कही थी।

मिली खबर के अनुसार बीते सोमवार को पुलिस के डायल 112 नंबर पर यहां रहने वाले एक सर्राफा कारोबारी मुकेश वर्मा (50) ने फोन किया और बोला कि- मेरी बीवी और तीन बच्चों ने सुसाइड कर लिया है। सब कुछ खत्म हो चुका है और अब मैं भी जीना नहीं चाहता। इसलिए मैं भी मरने जा रहा हूं। फोन कॉल रखते ही पुलिस की एक टीम मुकेश के घर पहुंची। जबकि, एक टीम मुकेश को ढूंढने में जुट गई थी।

इस घटना बाबत इटावा के SSP संजय कुमार ने बीते सोमवार देर रात बताया कि शहर क्षेत्र के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में चार मंजिला एक मकान में चार भाई अपने अपने परिवार के साथ एक-एक मंजिल पर रह रहे थे। इनमें से आभूषण व्यापारी मुकेश वर्मा की पत्नी रेखा (40), उनकी दो बेटियों भव्या (22), काव्या (17) और बेटे अभीष्ट (12) के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

यह घटना तब सामने आई जब सोमवार की शाम मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी और बच्चों के शवों के फोटो अपने मोबाइल फोन के स्टेटस पर अपलोड किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, स्टेटस देखने के बाद मकान में रह रहे भाइयों ने कमरों की जांच की तो वहां शव देख कर हड़कंप मच गया।

वहीं मुकेश वर्मा घर पर नहीं था, वह आत्महत्या करने के लिए इटावा रेलवे स्टेशन पर था। SSP कुमार ने बताया कि मुकेश वर्मा को मरुधर एक्सप्रेस के आगे कूदता देख लोगों ने शोर मचाया। ट्रेन रुकने के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने उसे ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक के बीच से निकाला। मुकेश वर्मा को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस ने मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ शुरू है। परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है। वहीं, इस हत्याकांड के बाद से इलाके में मानों दहशत का माहौल बन गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा