छांगुर बाबा, फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

ED के चंगुल में छांगुर बाबा, क्या खुलेंगे अवैध फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के राज?

Chhangur Baba: धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी PMLA के तहत की गई है। कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड मंजूर की है।

प्रतीक पाण्डेय

Chhangur Baba: सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छांगुर बाबा को ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने अदालत से 7 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की ED हिरासत ही मंजूर की। सुनवाई के दौरान ED के कई वरिष्ठ अधिकारी भी अदालत में मौजूद थे।

छांगुर बाबा पर आरोप है कि उसने अपने नेटवर्क के जरिए 40 से ज्यादा बैंक खातों में 106 करोड़ रुपए से अधिक का संदिग्ध लेन-देन किया है। इसके अलावा उसकी दो महंगी संपत्तियां, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, जांच के दायरे में हैं।

15 ठिकानों पर हुई छापेमारी, कई अहम दस्तावेज मिले

ईडी की टीम ने इस मामले में बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई में 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 स्थान शामिल हैं। छापों के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए, जिनसे यह साफ होता है कि धर्मांतरण गतिविधियों में अवैध विदेशी फंडिंग और हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल हो रहा था।

राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे का आरोप

छांगुर बाबा पर न केवल गैरकानूनी धर्मांतरण का आरोप है, बल्कि ईडी का दावा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले नेटवर्क का हिस्सा है। ईडी अब उससे मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला नेटवर्क, विदेशी धन के स्रोत, धर्मांतरण से जुड़े सहयोगियों और पूरे गैंग स्ट्रक्चर के बारे में गहन पूछताछ करेगी।

क्या पीला पंजा करेगा हिसाब?

जांच के दौरान एटीएस और ईडी की ओर से उतरौला में छांगुर, नीतू उर्फ नसरीन और नवीन के साथ कई लोगों से जुड़ी तकरीबन दस सम्पत्तियों को चिह्नित किया गया है। इसमें जमीनें, शोरूम जैसी संपत्तियां शामिल हैं। छांगुर और उसके सहयोगियों को अवैध धर्मान्तरण से मिली करोड़ों की फंडिंग से ही ये सारी संपत्ति खड़ी की गई है। हो सकता है कि इन सम्पत्तियों पर आने वाले समय में बुलडोजर एक्शन हो।

खंगाली जा रही तीन हजार लोगों की कुंडली

छांगुर गिरोह की मदद करने वाले लगभग तीन हजार लोगों की भी तहकीकात की जा रही है। एसटीएफ जांच में इनका जिक्र किया गया था। छांगुर और नीतू की धरपकड़ के बाद अब इन लोगों रक भी शिकंजा कसा जा सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट