एल्विश यादव से ईडी की पूछताछ खत्म (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

कोबरा कांड में नहीं थम रही एल्विश यादव की मुश्किलें, 8 घंटे के सवाल-जवाब के बाद खत्म हुई ईडी की पूछताछ

8 घंटे तक ईडी के सवाल जवाब के बाद एल्विश यादव से ईडी अधिकारियों की पूछताछ खत्म हुई। जानकारी के लिए बता दें कि लेंबे समय से चल रहे इस पूछताछ में एक बार फिर ईडी यूट्यूबर एल्विश यादव से पूछताछ के लिए बुलाया था।

शुभम पाठक

लखनऊ: रेव पार्टी में सांप का नशा सप्लाई करने मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां आज गुरुवार को हुए नशे के लिए सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव से ईडी की पूछताछ को खत्म हो गई।

8 घंटे तक ईडी के सवाल जवाब के बाद एल्विश यादव से ईडी अधिकारियों की पूछताछ खत्म हुई। जानकारी के लिए बता दें कि लेंबे समय से चल रहे इस पूछताछ में एक बार फिर ईडी यूट्यूबर एल्विश यादव से पूछताछ के लिए बुलाया था।

ईडी दफ्तर में एल्विश यादव की पेशी

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को एल्विश यादव को ईडी लखनऊ दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन, उसने बयान दर्ज कराने में असमर्थता जताते हुए तीन दिन का समय मांगा था। इसके बाद ईडी ने एल्विश यादव को 5 सितंबर तक का समय दिया था। दरअसल, रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में ईडी यूट्यूबर एल्विश यादव से दोबारा पूछताछ करना चाहती थी। इसके लिए एल्विश यादव को सोमवार को ईडी लखनऊ कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

एल्विश यादव पर क्या है आरोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से सपेरों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पांच कोबरा समेत नौ सांप मिले थे, जबकि 20 मिली सांप का जहर भी जब्त किया गया था।

पुलिस का बयान

वहीं इस मामले में पुलिस के बयान के बारे में बात करें तो पुलिस ने बताया कि एल्विश यादव बैंक्वेट हॉल में नहीं था और एल्विश की भूमिका की जांच की जा रही है। अप्रैल में नोएडा पुलिस ने 1200 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

इसके साथ ही पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन करना शामिल है। अप्रैल में नोएडा पुलिस ने 1200 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन करना शामिल है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह