छांगुर बाबा (कॉन्सेप्ट फोटो) 
उत्तर प्रदेश

इस्लामिक राष्ट्र के लिए 500 करोड़ की फंडिंग, छांगुर बाबा पर ED ने कसा शिकंजा

Chhangur Baba News: अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर अब ईडी का भी शिकंजा कसने लगा है। गुरुवार सुबह ईडी ने छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर छापेमारी की।

अर्पित शुक्ला

Chhangur Baba News: ईडी ने ‘छांगुर बाबा' से संबंधित कथित धर्मांतरण गिरोह से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और मुंबई में कई जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 12 और मुंबई में दो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टीम की मौजूदगी में ईडी के अधिकारियों ने सुबह करीब पांच बजे छापेमारी शुरू की। संघीय जांच एजेंसी ने हाल में जलालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा' की गतिविधियों और वित्तीय विवरणों की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया है। ‘छांगुर बाबा' उत्तर प्रदेश में संचालित धर्मांतरण गिरोह का कथित सरगना है।

40 बैंक खातों में लगभग 106 करोड़

बलरामपुर जिले के निवासी जलालुद्दीन का असली नाम करीमुल्ला शाह है। जलालुद्दीन, उसका बेटा महबूब और उसके साथियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन तथा नीतू उर्फ नसरीन को हाल में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल जेल में बंद हैं। इससे पहले, ईडी ने कहा था कि जलालुद्दीन ने अपने और अपने साथियों से जुड़े 40 बैंक खातों में लगभग 106 करोड़ रुपये जमा किए, जिनमें से अधिकांश राशि पश्चिम एशिया से मिली थी।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि जलालुद्दीन ने एक बड़ा नेटवर्क बनाया हुआ था जो बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह के परिसर से संचालित होता था। इसी जगह पर वह नियमित रूप से भारतीय और विदेशी नागरिकों की बड़ी सभाएं आयोजित करता था।

तुर्किए और पाकिस्तान से 500 करोड़

छांगुर बाबा के खिलाफ अभी तक जिस तरह के सबूत मिले हैं। उससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि यह बाबा सिर्फ धर्म परिवर्तन नहीं कराता था, बल्कि मामला इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। जांच एजेंसियों का शक है कि बाबा देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल था। विदेशी फंडिंग से इसने बेशुमार कमाई की है। छांगुर बाबा को 500 करोड़ विदेश से मिले हैं। इसमें तुर्किए और पाकिस्तान से भारत को इस्लामिक देश बनाने के लिए पैसे भेजे गए हैं।

बता दें कि धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें छांगुर बाबा, उसकी करीबी नीतू रोहरा, नीतू का पति जलालुद्दीन और छांगुर बाबा का बेटा शामिल है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब