शीतलहर के चलते उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां 
उत्तर प्रदेश

शीतलहर के चलते उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

भारत में ठंड का प्रकोप जारी है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है। शीतलहर के कारण कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

प्रीति शर्मा

School Closed: भारत में ठंड का प्रकोप जारी है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है। शीतलहर के कारण कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। इस दौरान लखनऊ में क्लास 8 तक के स्कूल को 16, 17 और 18 जनवरी तक बंद रहने का आदेश जारी किया है। वहीं शामली जिले में 15 से 18 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिया गया है।

प्रदेश में बढ़ती हुई ठंड के कारण जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने यह निर्णय लिया है। सीतापुर और हापुड़ जिले के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रहने का आदेश दिया है। वहीं, मैनपुरी में 17 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। कुछ जिलों में स्कूलों का संचालन करने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। नोएडा में आठवीं क्लास तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। वहीं अमेठी में स्कूल 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।

विद्यालय में शिक्षकों को नहीं मिलेगा अवकाश

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है कि छात्रों की छुट्टी रहेगी लेकिन शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। बता दें कि स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए थे। हालांकि बुधवार को स्कूल खोले गए थे लेकिन सर्दी को देखते हुए छात्रों को दो दिन का अवकाश बढ़ा दिया गया है। वहीं, अवकाश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड और शीतलहर जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है जिसकी वजह से यह कदम उठाए गए हैं। इस निर्णय से बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। सर्दी की वजह से लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। वहीं, घने कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हर तरफ लोग आग जलाकर बैठते हुए नजर आ रहे हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट