लखनऊ : उत्तर प्रदेश में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मेरठ जिले में एक डॉक्टर ने महिला का पेट का ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने महिला के पेट में रुई का बंडल छोड़ और स्टिचिंग कर दी। मामला खुलने के बाद पीड़िता ने लापरवाह डॉक्टर क खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक टीपी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। रजनी नाम की महिला ने डॉक्टर के खिलाफ ऑपरेशन के बाद पेट में रुई का बंडल छोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खास बात ये है कि मामले का पता महिला को 6 साल के बाद चला।
पीड़िता रजनी शर्मा ने बताया कि 6 साल पहले 30 जून 2018 को उसने सिरोही नर्सिंग होम में उसने डॉक्टर शिखा जैन के अंडर में डिलीवरी करवाई थी। उसने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से उसके पेट में लगातार दर्द बना हुआ था। कई बार उसने डॉक्टर से पेट दर्द की शिकायत पर दवाइयां ली लेकिन कुछ राहत के बाद फिर से रह-रहकर दर्द उठता था।
पीड़िता ने डॉक्टर शिखा को दर्द न ठीक होने की शिकायत की तो उसने पेट में अल्सर होने की बात कही और उसकी दवा शुरू कर दी। कई दिन दवा से भी राहत नहीं मिलने पर उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि खाने-पीने में भी तकलीफ होने लगी लेकिन राहत नहीं मिली। उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीड़िता ने बताया कि इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने पर महिला ने दूसरे डॉक्टर से संपर्क किया। इसपर उसने सोनोग्राफी और अन्य जांच की तो पेट में रुई का बंडल होने का खुलासा किया। इसपर पीड़िता और परिजन हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने डॉ. शिखा जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो सहायक मुख्य मजिस्ट्रेट के आदेश पर मेरठ के टीपी नगर थाने में मामला दर्द किया गया।