पूर्व सांसद धनंजय सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरी, कोर्ट में पलटे गवाह

उत्तर प्रदेश के बहुबली नेता धनंजय सिंह को 2010 के जौनपुर के दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। उन्होंने राजनीतिक दुश्मनी की वजह से फंसाए जाने का आरोप लगाया था।

अक्षय साहू

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के बहुबली नेता धनंजय सिंह के लिए राहत की खबर है। साल 2010 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बेलांव में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट ने धनंजय सिंह समेत कुल चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। धनंजय जौनपुर से दो बार के विधायक और सांसद रहे हैं।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा था कि उन्हें राजनीतिक दुश्मनी के कारण फंसाया गया है। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2010 को सुबह 5:15 बजे बेलांव घाट बैरियर के पास टोल टैक्स विवाद के दौरान संजय निषाद और नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

क्या था आरोप?

धनंजय सिंह पर आरोप था कि उन्होंने ठेकेदारी की रंजिश को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ ही आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद कोर्ट में कई गवाहों के बयान भी दर्ज हुए थे। एडीजीसी लाल बहादुर पाल ने 20 लोगों के नाम  गवाह के तौर पर दर्ज किया गया था। हालांकि इसके बाद सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई थी। जिसके कुछ दिन बाद राज्य सरकार ने केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था। अब इस मामले में 15 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है।

कोर्ट में बयान से पलट गए गवाह

सीबीआई ने जांच मामले में धनंजय सिंह को मुख्य आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में 20 लोगों को गवाह बनाया था, लेकिन कोर्ट में केस शुरू होने के बाद एक-एक करके सारे गवाह अपने बयान से पलट गए। यहां तक कि कई गवाहों ने आरोपियों को पहचानने तक से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इसके बाद सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

धनंजय सिंह का राजनीतिक सफर

धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक प्रभावशाली नेता हैं। वे बहुजन समाज पार्टी से राजनीति में आए और बाद में कई दलों से जुड़े। उन्होंने 2002 में पहली बार विधायक और 2009 में सांसद का चुनाव जीता। उन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं, जिससे वे विवादों में भी रहे। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता बनी रही। उनका राजनीतिक सफर सत्ता, संघर्ष और विवादों से भरा रहा है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज