दिल्‍ली लाल किला ब्‍लास्‍ट  
उत्तर प्रदेश

Delhi Blast मामले में यूपी से 7 लोगों को लिया गया हिरासत में, ATS की बड़ी कार्रवाई

Delhi Blast News: यूपी एटीएस और एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से सात लोगों को हिरासत में लेकर की जा पूछताछ रही है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यूपी एटीएस और एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से सात लोगों को हिरासत में लेकर की जा पूछताछ रही है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और लखनऊ के युवकों से पूछताछ हो रही है।

जांच एजेंसियों का अनुमान है कि हाल के महीनों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आतंकी संगठनों ने अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश की है। सीमावर्ती जिलों जैसे लखीमपुर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में कुछ कट्टरपंथी तत्व युवाओं को बहकाकर ऑनलाइन माध्यम से अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

घमाके की कड़ी जुटाने में लगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग एरिया में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।

तेज धमाके से सहमा पूरा इलाका

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ये तक कहा कि उन्हें आईटीओ के पास तक इसकी गूंज सुनाई दी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण लगी आग पर देर शाम 7:29 बजे तक काबू पा लिया गया। आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए। धमाके से सहमे चांदनी चौक के दुकानदारों ने तुरंत दुकानें बंद कर दीं।

गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का किया दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रात करीब साढ़े नौ बजे घायलों का हाल जानने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वह घटनास्थल भी गए। उन्होंने कहा कि सभी संभावनाओं को देखते हुए जांच की जाएगी। गृह मंत्री ने मंगलवार को अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटनाक्रम पर चर्चा की।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज