कांग्रेस की 'संविधान रक्षा मार्च' रद्द (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

सपा से सियासी झटके के बाद कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर! 'संविधान रक्षा मार्च' को नहीं मिली लखनऊ में मंजूरी

Congress Constitution March Permission Denied: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कल सुबह 11 बजे एयरपोर्ट से सीधे यहां आएंगे। महात्मा गांधी और बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करके और संविधान की...

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कांग्रेस की ‘संविधान रक्षा मार्च’ को लखनऊ में प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

  • ‘संविधान रक्षा मार्च’ के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को पहुंचेंगे लखनऊ

  • संवेदनशील क्षेत्र बताकर मार्च की अनुमति देने से प्रशासन ने किया इनकार, पैदल मार्च किया गया रद्द

Congress Constitution Day Samvidhan Raksha March: समाजवादी पार्टी से झटका पाने के बाद कांग्रेस संविधान संरक्षण मार्च कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश तेज कर दी है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने सभी राज्यों में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालने का ऐलान​ किया था लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली है।

बुद्धवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘संविधान रक्षा मार्च’ को लेकर प्रेस वार्ता में इस बाबत जानकारी देते हुए कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि हमें बताया गया कि ये संवेदनशील इलाका है। हमारा शांतिपूर्वक मार्च था, हमारा संवैधानिक मार्च करने का अधिकार भी था। लेकिन प्रशासन ने हमें अनुमति नहीं दी और इसलिए हमने पैदल मार्च कैंसिल कर दिया और यहीं केवल कार्यक्रम करके हमने इसे खत्म कर दिया।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय अध्यक्ष कल सुबह 11 बजे एयरपोर्ट से सीधे यहां आएंगे। महात्मा गांधी की प्रतिमा और बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करके और संविधान की प्रस्तावना का एक पत्थर है, उसका भी अनावरण करेंगे और फिर संबोधन करके वापस चले जाएंगे।

सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग समझौते की प्रक्रिया

तनुज पुनिया ने सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही आपसी खींचतान पर कहा कि यह बातचीत और समझौते की प्रक्रिया है। सभी लोग अपने-अपने कार्यकर्ताओं की बात रख रहे हैं। जिसे जितनी सीटें चाहिए, समाजवादी पार्टी में भी लोग टिकट मांग रहे हैं, कांग्रेस के लोग भी मांग रहे हैं और अन्य सहयोगी दल भी मांग रहे हैं। जब एक-एक सीट पर चर्चा होगी, दोनों तरफ से अपनी-अपनी बात रखी जाएगी और आमने-सामने बातचीत होगी, तभी अंतिम आंकड़ा तय होगा। आखिरकार अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आपस में मिलकर अंतिम फैसला करेंगे।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई