योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने ताश की तरह फेंटे IAS अफसर, उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में आया भूचाल

IAS Officer Transfer in Uttar Pradesh: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर रात एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों को ताश के पत्तों के मानिंद फेंट दिया। जिससे सूबे की ब्यूरोक्रेसी में भूचाल सा आ गया।

अभिषेक सिंह

IAS Officer Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में सोमवार की देर रात भूचाल आ गया। यहां योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों को ताश के पत्तों के मानिंद फेंट दिया। जिन IAS अफसरों के तबादले हुए हैं उनमें कई बड़े जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ अयोध्या के मंडलायुक्त भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में यह तबादले ऐसे वक्त में किए गए हैं जब राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने या मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के आसार हैं। क्योंकि IAS मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर होने वाले हैं।

अयोध्या मंडलायुक्त बने गृह सचिव

हालिया फेरबदल में, अयोध्या के मंडलायुक्त रहे आईएएस गौरव दयाल को अब गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे आईएएस राजेश कुमार अब अयोध्या के नए आयुक्त होंगे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी आईएएस दीपक मीणा अब सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के डीएम होंगे। गोरखपुर के डीएम आईएएस कृष्णा करुणेश अब नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। प्रयागराज के डीएम आईएएस रवींद्र कुमार मंदार अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी होंगे। साथ ही, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी की भूमिका निभा रहे आईएएस मनीष कुमार वर्मा अब प्रयागराज के डीएम होंगे।

गौतमबुद्धनगर की बात करें तो कासगंज में डीएम रहीं आईएएस मेधा रूपम अब यहां की जिलाधिकारी होंगी। बहराइच की डीएम आईएएस मोनिका रानी अब बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात होंगी। गोंडा की डीएम आईएएस नेहा शर्मा निबंधन की प्रभारी महानिरीक्षक होंगी। इसके साथ ही ललितपुर के नए डीएम आईएएस अमनदीप डुली होंगे।

किसी मिली कानपुर देहात की जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड में अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात आईएएस प्रणय सिंह अब कासगंज के जिलाधिकारी होंगे। कानपुर देहात के डीएम आईएएस आलोक सिंह अब राज्य संपत्ति विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार संभालेंगे। आईएएस कपिल सिंह अब कानपुर देहात के डीएम होंगे। इसके साथ ही, ललितपुर के डीएम आईएएस अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

कालीन नगरी मिर्जापुर को मिला नया DM

इस प्रशासनिक फेरबदल में मिर्जापुर को भी नया डीएम मिला है। आईएएस पवन कुमार गंगवार अब मिर्जापुर के जिलाधिकारी होंगे। साथ ही, मिर्जापुर की डीएम रहीं आईएएस प्रियंका निरंजन अब गोंडा में जिलाधिकारी की भूमिका निभाएंगी।

मिनिस्ती एस. को बनाया गन्ना आयुक्त

आईएएस प्रणता ऐश्वर्या अब सीतापुर की मुख्य विकास अधिकारी होंगी। वह अब तक नमामि गंगे एवं जल आपूर्ति विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इसके साथ ही, आईएएस जयनाथ यादव अब कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव होंगे। आईएएस मिनिस्ती एस. अब उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त का कार्यभार संभालेंगी।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ आईएएस अमृत त्रिपाठी अब उच्च शिक्षा विभाग के सचिव होंगे। साथ ही, आईएएस डॉ. सारिका मोहन वित्त विभाग की सचिव का कार्यभार संभालेंगी। झांसी के मंडलायुक्त आईएएस बिमल कुमार दुबे को नया कार्यभार मिला है। वह अपने वर्तमान पद के साथ-साथ, वह बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ का कार्यभार भी संभालेंगे। आईएएस प्रमोद कुमार उपाध्याय अब समाज कल्याण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत होंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता