उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने जनता दर्शन में इतने लोगों की समस्याएं सुनी, अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश

प्रभाकर दुबे

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवासविहीन हर जरूरतमंद को शासन की आवास योजना के दायरे में लाकर उसके लिए पक्के मकान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सीएम योगी (CM Yogi) ने ये निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में आहूत जनता दर्शन (Janata Darshan) के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान सरहरी से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

https://twitter.com/myogioffice/status/1665202431876034560

मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया

जनता दर्शन में एक महिला ने नोएडा के एक शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। सीएम ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?