CM योगी (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

'देश में दो नमूने, एक लखनऊ में दूसरा...', CM योगी ने 'बबुआ' पर कसा तंज तो भड़क गई सपा, मचा हंगामा

UP Politics: विधानसभा में कफ सिरप के मुद्दे पर CM योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सपा पर झूठ बुलवाने का आरोप लगाते हुए साफ किया कि कोडीन सिरप से यूपी में कोई मौत नहीं हुई।

अर्पित शुक्ला

Yogi Adityanath in Winter Assembly Session:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कोडीन युक्त कफ सिरप के मुद्दे पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। सदन में बोलते हुए सीएम ने साफ कहा कि कोडीन सिरप से उत्तर प्रदेश में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है, जबकि इस तरह की मौतें तमिलनाडु में बने सिरप के कारण अन्य राज्यों में हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसटीएफ द्वारा पकड़े गए बड़े होलसेलरों को सपा सरकार के कार्यकाल में लाइसेंस दिए गए थे। सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा उठाए गए सवालों और उपमुख्यमंत्री के साथ आरोपी की फोटो दिखाने पर सीएम ने इसे ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ बताया।

‘बबुआ’ पर तंज और विदेश यात्रा का जिक्र

सदन में चर्चा के दौरान सीएम योगी ने दिल्ली और यूपी के नेताओं की तुलना करते हुए कहा कि देश में दो ‘नमूने’ हैं, जिनमें से एक यहां बैठे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यहां वाले ‘बबुआ’ भी जल्द ही इंग्लैंड घूमने चले जाएंगे। सीएम ने कहा कि जब भी देश में किसी गंभीर मुद्दे पर बहस होती है, तो कुछ लोग तुरंत विदेश निकल जाते हैं। इस टिप्पणी के बाद सपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

यूपी में सिर्फ स्टॉकिस्ट, निर्माण दूसरे राज्यों में

दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोडीन सिरप का निर्माण उत्तर प्रदेश में नहीं होता, यहां केवल इसके स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं। उन्होंने बताया कि नकली दवाओं के खिलाफ एफएसडीए (FSDA) लगातार कार्रवाई कर रहा है। सीएम ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि इस उम्र में तो सच बोलना चाहिए, लेकिन सपा के लोग उनसे अब भी झूठ कहलवा रहे हैं।

‘नमूना’ शब्द पर सदन में हंगामा

यूपी विधानसभा में ‘नमूना’ शब्द को लेकर तीखी बहस भी हुई। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी के बयान पर आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि नेताओं के लिए इस तरह की भाषा क्यों इस्तेमाल की जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया है। वहीं, सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष मुद्दे को भटका रहा है और सीएम ने बिना नाम लिए अपनी बात रखी है।

सपा विधायक ने उठाया था मुद्दा

इससे पहले सपा विधायक अतुल प्रधान ने सदन में कोडीन सिरप का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि इस मामले में ‘बुलडोजर’ कहां सो गया है। प्रधान ने आरोपी की एक तस्वीर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ सदन में दिखाई, जिससे सदन का माहौल गर्मा गया। सीएम योगी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए विपक्षी गठबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज