सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान 
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान

CM Yogi Adityanath announced : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क हादसे पर दुख जताया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पूजा सिंह

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने सड़क हादसे पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के लिए समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम योगी के हवाले देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।'

सवारियों से भरी बस पर गिर पेड़

बता दें कि भारी बारिश के बीच बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही सवारियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हादसा हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र के पास हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर एक महिला और पुरुष दिखाई दे रहे हैं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां