योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'कांग्रेस की हत्याओं पर सपा का पर्दा...', संभल में योगी के हेलिकॉप्टर ने जामा मस्जिद का चक्कर काटा

Sambha News: संभल में हिंसा के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संभल एक सच्चाई है। यहां कल्कि भगवान अवतार लेंगे।

Saurabh Pal

CM Yogi in Sambhal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में गुरुवार को कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। यह पहली बार है, जब मुख्यमंत्री मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर हुई हिंसा के बाद संभल पहुंचे हैं। संभल में लैंड करने से पहले मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर ने शाही जामा मस्जिद के तीन चक्कर लगाए। कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संबोधन में विवादित जामा मस्जिद का जिक्र करते हुए कहा संभल एक सच्चाई है।

मुख्यमंत्री खुलकर कहा कि संभल के साथ जिन लोगों ने पाप किया है, उन्हें सजा मिलेगी। जो लोग संभल को दंगाग्रस्त बनाते थे उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके बाद हिंदू कार्ड खेलते हुए मुख्यमंत्री स्पष्ट किया कि हमारे ग्रंथ कहते हैं कल्कि के रूप में भगवान विष्णु का 10वां अवतार होगा।

कांग्रेस करवाती थी हत्याएं सपा डालती थी पर्दाः योगी

सीएम योगी ने कहा कि संभल के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने किया नहीं किया। आजादी के संभल में कांग्रेस हत्याएं करवाती थी। उनके चेले के रूप में समाजवादी पार्टी पर्दा डालने का काम करती थी। जो संभल की धरती पर कत्लेआम हुआ, उसकी सच्चाई समाने आ जाती तो उनका वोट बैंक खिसकने का डर था। यें बांटने वाले लोग गरीबों पर डकैती डालने का काम करते थे। हम लोग वोट बैंक के लिए नहीं आए हैं। हमारा तो उद्देश्य विरासत को संरक्षण प्रदान करना है।

'न बेटी सुरक्षित न व्यापारी सुरक्षित था'

योगी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकार में दंगे होते थे, आरजकता थी, शोषण होते थे। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी सुरक्षित थे। आज हमारी सरकार है। बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। अब उत्तर प्रदेश इतना सुरक्षित है कि दंगाई सुरक्षित नहीं हैं। अब महाकाल दंगाईयों पर अपना वास्तविक असर दिखा रहा है। अब वे अपनी गति को दुर्गति में बदल रहा है। संभल और उत्तर प्रदेश अपनी गति से आगे बढ़ रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=vFRTS83J8_g

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें