संभल में एक्शन मोड में प्रशासन, मजार तोड़ी गई- देखें पूरा VIDEO

संभल में अवैध रूप से बनाए गए एक मजार पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। अवैध निर्माण को प्रशासन की टीम ने जमींदोज कर दिया।

उत्तर प्रदेश के संभल में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन जारी है। बता दें कि अवैध निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासनिक अफसरों के द्वारा पहले ही निर्देश दे दिए गए थे। जिसके बाद अब प्रशासन यह कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऐंजौडा थाना क्षेत्र सड़क किनारे अवैध रूप से निर्मित मजार पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। सड़क किनारे बनी इस मजार पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर इसे ध्वस्त कराने की कार्रवाई की है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com