उत्तर प्रदेश

परीक्षार्थियों को आई कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री आने जाने की मिलेगी सुविधा : सीएम योगी आदित्यनाथ

दिपक.पांडे

लखनऊ : मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने टीईटी (TET) की परीक्षा लीक (Exam Leak) मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत मुकदमा, उनकी संपत्ति जब्त कराने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने परीक्षार्थियों को राहत देते हुए आई कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री में आने जाने की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों से दुबारा परीक्षा के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सीएम योगी ने यह बातें रविवार को देवरिया में दो सौ करोड़ से अधिक की लागत से बने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में चार लाख से अधिक भर्ती निष्पक्ष तरीके से की गई है और आगे भी यह व्यवस्था जारी रखेंगे। नौकरी हो या कोई भी टेस्ट पूरी पारदर्शी और ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए। आज सुबह जब मुझे समाचार मिला कि बीटीसी टीईटी का टेस्ट था। एक गिरोह ने कहीं से पेपर लीक किया है। हमने कहा, पूरे पेपर को अभी निरस्त करो, पूरे गिरोह को गिरफ्तार करो। उन सभी बच्चों को सकुशल उनके घर तक पहुंचाओ। एक महीने के अंदर पारदर्शी तरीके से फिर से परीक्षा आयोजित करो। किसी भी बच्चे से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेंगे। उनके आने जाने की फ्री में व्यवस्था देंगे या उन बच्चों का जो आई कार्ड होगा, उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में फ्री में आने जाने की सुविधा मिलेगी, लेकिन जिन लोगों ने यह शरारत की है, वह भी सुन लें कि उनके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज हो रहा है, उनकी संपत्ति को जब्त कराने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही होगी। 

युवाओं के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे: सीएम

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के जीवन के साथ कोई खिलवाड़ करेगा, तो उसे सोच लेना चाहिए कि उसके साथ क्या होगा ? उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे। अच्छी कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में हर नौजवान के लिए नौकरी की संभावना को आगे बढ़ाकर एक करोड़ 61 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी और रोजगार की सुविधा दी गई। एक जनपद, एक उत्पाद और विश्वकर्मा श्रम सम्मान के माध्यम से स्वत: रोजगार के साथ 60 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य हुआ।

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा